वाराणसी। मकरसंक्रांति के पूर्वसंध्या पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नौगढ़ क्षेत्र मे स्थित वाल्मीकि सेवा संस्थान के आदिवासी बच्चों के उन्नत शिक्षा के लिए शिक्षण एवं खाद्य सामग्री प्रदान की। आदिवासी क्षेत्र के आश्रम (छात्रावास) में लगभग 80 रहने वाले बच्चे संस्थान में शिक्षा ग्रहण करते हैं। ट्रस्ट संरक्षक एवं श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल एवं महामंत्री आमोद अग्रवाल ने समस्त 80 बच्चों के लिए कॉपी पेन एवं अन्य स्टेशनरी के सामान, भीषण ठण्ड से बचाव हेतु स्वेटर, कम्बल, जूते, मोजे, दस्ताने, बेडशीट सहित उनके खाने हेतु लगभग 8 क्विंटल खाद्य सामग्री प्रदान की। इस दौरान वाल्मीकि सेवा संस्थान को शिक्षा की उन्नति के लिए नगद धनराशि भी सहायतार्थ प्रदान की गयी। सभी सदस्यों ने कोयलिया दक्षिण मुखी हनुमान जी एवं भगवान शंकर का दर्शन पूजन भी किया। संचालन महामंत्री आमोद अग्रवाल, संयोजन अनिल अग्रवाल, कुश चौधरी एवं धन्यवाद सलिल अग्रवाल ने दिया। इस अवसर पर श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ‘्हरे कृष्ण ज्वेलर्स, उपसभापति नीरज अग्रवाल आरके मार्बल, अर्थमंत्री गौरव अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, अजय कृष्ण अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *