वाराणसी। श्रीकाशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल (हरेकृष्ण ज्वेलर्स) ने सत्र 2025- 28 के निर्वाचन अधिकार के रूप में उत्तम अग्रवाल पूर्व रोटरी गवर्नर को मनोनीत किया है। समाज क़े सभापति संतोष अग्रवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि उत्तम अग्रवाल अत्यंत हंसमुख, मिलनसार एवं बहुत ही सौम्यता से कठिन से कठिन परिस्थितियों मे संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जाने जाते हैं। हर्ष जताते हुए समाज क़े सदस्यों ने कहा कि हम सभी को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उत्तम अग्रवाल काशी अग्रवाल समाज के आगामी निर्वाचन को अत्यंत कुशलता पूर्वक सभी के विचारों को सम्मान देते हुए और नियमावली को सर्वोपरि मानते हुए संपन्न करायेगे। नीरज अग्रवाल अरुण अग्रवाल ‘रुद्रा’, पूर्व मंत्री समाज दीपक अग्रवाल ‘लायन’, सलिल अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें चुनाव अधिकारी बनने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *