
वाराणसी।वरिष्ठ नागरिक जिनकी आय का मुख्य स्त्रोत किराया और ब्याज है, उनको इस बजट से बडी राहत मिली है, क्यो कि बचत खाता से आने वाले ब्याज पे छूट 50,000 से बढ़ा कर 1,00,000 कर दिया गयी है , तथा वार्षिक किराया 2,40,000 के ऊपर टीडीएस कटता था, अब यह बढ़ा कर 6 लाख कर दी गयी है ।
वेतन कर्मचारियों को जिनका सालाना वेतन 12,75,000 है ,उनको कोई टैक्स नहीं देना पडेगा |
स्टार्टअप के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपए किया जाएगा। गारंटी फीस में भी कमी होगी.जिससे नए बिज़नेस को बढ़ावा मिलेगा ।
