
वाराणसी।प्रो अरविंद कुमार जोशी ने कहा कि बहुत वर्षों के बाद अत्यंत संतुलित बजट समाज के सभी पक्षों को देखते हुए आया है ।हम सभी को इसकी प्रशंसा करनी चाहिए और आशान्वित होना चाहिए कि आने वाले समय में हम विकसित भारत के लक्ष्य को समय पर प्राप्त कर पाएंगे।
विकसित भारत जिन चार महत्वपूर्ण स्तंभों पर नियोजित है, उन सभी स्तंभों का विशेष ख्याल इसमें रखा गया है ,वे चाहे युवा हों, महिलाएं हों,गरीब हों और चाहे देश के किसान हों ।सबसे सराहनीय एवं प्रशंसनीय तो यह रहा की वरिष्ठ नागरिकों का इसमें विशेष ख्याल रखा गया है ।आयकर की छूट की सीमा को बढ़ाना यह स्पष्ट करता है कि सरकार नौकरी पेशा लोगों और सेवानिवृत्ति लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
व्यापार एवं रोजगार हेतु ॠण की उपलब्धता कराना ,पिछडे राज्यों के उत्थान के लिए विशिष्ट संस्थानों एवं प्रावधानों की धोषणा करना ,आर्थिक वृद्धि मे कैसे तीव्रता आए उसके अनुरूप विविध योजनाओं की पहल करना यह स्पष्ट करता है कि सरकार देश के सर्वागीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध है।
