
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की शाखा द्धारा शनिवार को आम बजट – 2025 का लाइव स्क्रीनिंग और पैनल डिस्कशन कार्यक्रम का आयोजन शाखा परिसर (प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी) पांडेयपुर में किया गया। अतिथियों का स्वागत और संचालन शाखा अध्यक्ष सीए सौरभ कुमार शर्मा ने किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने सरकार की निम्नलिखित प्राथमिकताएं बताईं: समावेशी विकास,अंतिम मील तक पहुंचना, इन्फ्रा निवेश, हरित विकास,युवा शक्ति,ग्रीन एनर्जी इसके अतिरिक्त नई कर व्यवस्था में कर मुक्त आय के लिए छूट तीन लाख से बढ़ाकर चार लाख की गई। साथ ही 12 लाख तक की आय पर कर देयता शून्य रखी गई है। रेंट पर 2.4 लाख से कर सीमा को बढ़ा कर छह लाख कर दिया गया है। हालांकि पार्टनरशीप फर्म व कंपनी को कोई ख़ास राहत नहीं मिली है। टैक्स भार कम होने से लोगों की खरीदारी क्षमता बढ़ेगी और इकॉनमी मजबूत होगी। इस बजट में एमएसएमई की सीमा में भी बदलाव किया। गया है अब 500cr के टर्नओवर को भी मध्यम श्रेणी में रखा गया है। इसके पश्चात बजट पर पैनल डिस्कशन हुआ। जिसमें पैनेलिस्ट सीए. द्विजेन्द्र कुमार सिंह सीए जमुना शुक्ला सीए विवेक खेमखा सीए चन्दन चौबे सीए अलोक शिवाजी थे। धन्यवाद ज्ञापन शाखा सिकासा अध्यक्ष सीए सोमदत्त रघु ने किया।
