
राजस्थान।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी महेंद्र राज लूणावत ने वर्ष 2025 के बजट को सराहनीय व देश के विकास और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस बजट से राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ तथा उनका जीवन सुधार होगा।
आयकर में दी गई छूट से आर्थिक विकास, सामाजिक कल्याण, उद्योगों की स्थापना एवं रोज़गार सृजन निश्चित तौर पर होने वाला है।कुल मिलाकर सरकार के इस फ़ैसले से देश चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर होगा।
