
वाराणसी। अर्दली बाजार (डिठोरी महाल) में न्यूज स्माल ब्वायज क्लब की ओर से सरस्वती पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हवन-पूजन के उपरांत भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। भंडारा में आसपास के लोगों और महिलाएं शामिल हुई। क्लब की स्थापना 1968 में चार-पांच मित्रों ने मिलकर की थी। विद्यार्थी क्लब के नाम से 84 में क्लब का नाम बदल कर न्यू स्माल ब्यायज क्लब कर दिया गया। संस्थापक सदस्य रहे समर अब्बास रिजवी अज्जू जिनका कुछ महीने पहले देहांत हो गया, पंडाल में उनकी तस्वीर स्थापित कर आत्मा शांति के लिए प्रार्थना व 2 मिनट का मौन रखा गया। मुख्य अतिथि सांसद चंदौली माननीय वीरेंद्र सिंह के प्रतिनिधि नवीन सिंह बबलू थे।
इस दौरान मनोज यादव गोलू विजय टाटा, इरफान अली, पिंकू, अरुण कन्नौजिया, गुड्डू यादव, श्याम यादव, शाहरुख अहमद, इसरार अली, हिमांशु पांडेय, मीना यादव, पूजा यादव, अदिति अनंत, आरती, किशन यादव, लाल बिहारी, मुमताज अहमद आदि थे।
