
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने एल आई यू कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/सहायक पुलिस अधीक्षक अनन्त चन्द्रशेखर, प्रभारी एल आई यू उपस्थित रहें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया। जिसमें प्रविष्टिया पूर्ण मिली। पुलिस अधीक्षक ने प्रचलित पत्रवालियों जिसमे आपराधिक सक्रियता प्रविष्टिया पूर्ण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
