
वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए चर्चा के तहत सारनाथ रिंगरोड के पास सिंहपुर में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 250 गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदो में कम्बल वितरित किया गया। विराट बिरहा दंगल का भी आयोजन किया गया। आयोजक आनन्द यादव ने अतिथियो का स्वागत किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। अपराध चरम पर है। शिवपुर विधानसभा अंतर्गत बीकापुर में अंबेडकर प्रतिमा स्थल के पास भी पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, डॉ ओपी. सिंह, आनंद मोहन गुड़डू, डॉ रामबालक पटेल, लालमन राजभर, उमेश प्रधान, संजय मिश्रा, आकाश मौर्या, प्रतिनिधि सांसद चंदौली सुनील यादव, अक्षय प्रधान, रामधारी यादव, अजय मौर्या बबलू, अवधेश अंबेडकर, भाला लखेन्द्र राजभर, सुनील मिश्रा, जितेंद्र पटेल जित्तु, सुजीत पांडेय शमशेर, अजय राजभर, विनोद यादव, अरविंद गुप्ता व आर्यन कुमार थे।
सेवापुरी विधानसभा (मरूई सेक्टर) में पीडीए चर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल थे। इस अवसर पर रामसिंह यादव, पखंडी बिंद, कन्हैया राजभर, सुजीत मास्टर, इंजीनियर अनिल कुमार, सुदामा यादव आदि थे।
