
वाराणसी। रेडक्रास सोसायटी द्वारा आर जे शंकरा आई हास्पिटल के सहयोग से बेनियाबाग स्थित कार्यालय परिसर में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या में लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ। दर्जनों की संख्या में मोतियाबिंद के लिए चयनित किए गए।
संयोजन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा.संजय राय ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय शाह, वाइस चेयरमैन वेदमूर्ति शास्त्री,संजय कुमार राय (डिवीजनल वार्डेन नागरिक सुरक्षा),एस एस गांगुली, अरविन्द विश्वकर्मा डिप्टी (डिवीजनल वार्डेन), रोहित बालानी, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि।
