
13 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन,76 का दवा से हुआ उपचार
वाराणसी। रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय बेनियाबाग वाराणसी में इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया गया।
नेत्र परीक्षण एक अत्याधुनिक नेत्र मोबाइल वैन में चिकित्सकों की टीम द्वारा किया गया।
नेत्र शिविर में जाँच उपरान्त मिले 13 मोतियाबिंद के मरीजों को तत्काल रजिस्ट्रेशन कर उनका निःशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन हेतु आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल हरहुआ में भर्ती कराया गया। जहाँ आज ही उनका उपचार शुरू कर ऑपरेशन भी किया गया। ऑपरेशन के लिये चयनित मरीजों को बस द्वारा अस्पताल ले जाने की निःशुल्क व्यवस्था की गयी। अस्पताल में मरीजों को उपचार के साथ निःशुल्क भोजन भी दिया जायेगा। निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन पूजा देवी, राजकुमारी देवी, चंद यादवानी, अनिल कुमार, राज कुमार तोलानी, कन्हैया लाल अग्रवाल, महेन्द्र गोयल, अजय शर्मा, राम सिंह यादव, भानु स्वरुप, मीरा व केवलपत्ती देवी का हुआ।
कैंप में आये अन्य मरीजों का दवा से उपचार हुआ। जरुरतमंदों को चश्मे का नम्बर दिया गया व उन्हें निःशुल्क चश्मा भी दिया जायेगा। नेत्र शिविर में रेडक्रॉस सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। संयोजन रेडक्रास सोसायटी के सचिव डा.संजय राय ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन विजय शाह, वाइस चेयरमैन वेदमूर्ति शास्त्री,नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विवेक कुमार, एस एस गांगुली, नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, शबाना आजमी, आरती शर्मा, मृत्युंजय चतुर्वेदी, रोहित बालानी, देवेन्द्र श्रीवास्तव आदि थे।
