वाराणसी। गायघाट स्थित महालक्ष्मी माता के सुप्रसिद्ध मंदिर की ओर से महाकुंभ में आए हुए तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

मंदिर के महंत बब्बू गुरु ने बताया कि महाकुंभ के काशी में पलट प्रवाह को देखते हुए भारी संख्या में आ रहे हैं श्रद्धालुओं के खाने-पीने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए महालक्ष्मी मंदिर की ओर से लगातार गायघाट में खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जा रहा है जिसका लाभ हजारों श्रद्धालु उठा रहे हैं ।

महाकुंभ की समाप्ति तक प्रसाद वितरण का यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकुर टंडन ,चेतन कक्कड़ ,बॉबी पाठक, पोंटिंग एवं अथर्व गुरुजी अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *