नजर न्यूज/ मुख्य संवाददाता 

वाराणसी। सिद्धपुर शिवपुर स्थित अन्वेष होंडा द्वारा मंगलवार को होंडा की नई बाइक एसपी 125 व एक्टिवा 125 की भव्य लांचिंग की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह एवं होंडा के एरिया सेल्स मैनेजर नंदू भारद्वाज ने भव लॉन्चिंग किया। नंदू भारद्वाज ने बताया कि एक्टिव 125 में 123.92 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन है, जबकि एसपी 125 में 124 सीसी का सिंगल सिलेंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। एक्टिवा 125 का इंजन 6.20 के डब्ल्यू पावर और 10.5 एन एम टार्क प्रदान करता है। यह एडवांस आइडिलंग स्टाप सिस्टम से लैस है, ईंधन के बचत के साथ-साथ दोनों मॉडल पर्यावरण के अनुकूल है। दोनों मॉडलों में 4.2 इंच का डिजिटल डिसप्ले, ब्लूटूथ, कनेक्टिविटी नेविगेशन और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। दोनों मॉडल आज के राइडर्स की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अन्वेष होंडा के अधिष्ठाता रमेश सिंह ने बताया कि होंडा के इस दोनों मॉडलों को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *