वाराणसी। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ,वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा एवं विशिष्ट अतिथि ,संयुक्त आयुक्त उद्योग , वाराणसी मंडल, वाराणसी श्री उमेश कुमार सिंह द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लोहार ट्रेड के लाभार्थियों को टूल किट वितरण किया गया ।इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षित लाभार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण माननीय मुख्य अतिथि जी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय अतिथिगण द्वारा भगवान विश्वकर्मा को माल्यार्पण किया गया।उपायुक्त उद्योग द्वारा अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा जनकल्याण हेतु प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जनधन योजना , पीएम उज्ज्वला योजना ,प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना एवं विविध लाभार्थीपरक योजनाओं की चर्चा करके उपस्थित जन समूह से उनका लाभ उठाने हेतु आवाहन किया गया । उपस्थित हस्तशिल्पी गण से प्राप्त टूल किट का सदुपयोग करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग, वाराणसी मंडल वाराणसी द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान अंतर्गत 21 से 40 वर्ष के कौशल प्रशिक्षण प्राप्त , न्यूनतम आठवीं पास युवाओं को अधिकतम 5 लाख रुपए तक की परियोजना पर गारंटी मुक्त एवं ब्याज मुक्त ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने की योजना है।अंत में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर उपयुक्त उद्योग सहायक आयुक्त उद्योग ,अपर सांख्यिकीय अधिकारी,समस्त सहायक प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, वाराणसी के सभी संबंधित स्टाफ एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के जनपद प्रशिक्षण प्रभारी तथा जनपद वाराणसी के प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत भाजपा जिला संयोजक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *