
वाराणसी। महाकुम्भ में बसंत पंचमी क़े अमृत स्नान के बाद बाबा विश्वनाथ क़े दर्शन हेतु हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम काशी पहुंचा। दर्शन क़े पश्चात भूखे प्यासे श्रद्धालुओं हेतु मंगलवार को रामकटोरा तिराहे पर अग्रवाल महासभा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं लहुराबीर व्यवसायी समिति क़े सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ट्रस्ट संरक्षक संतोष अग्रवाल अध्यक्ष प्रद्युम्न अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल (अग्रवाल एल्युमीनियम), रवि अग्रवाल एवं पूर्व रोटरी गवर्नर उत्तम अग्रवाल ने भंडारे में पधारे समस्त श्रद्धालुओं को बनारस की प्रसिद्ध पूड़ी कचौड़ी एवं सब्जी क़े साथ शीतल जल पीला कर उनका सेवा सत्कार किया। देश क़े कोने कोने से पधारे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने क़े बाद कहा काशी में माता अन्नपूर्णा रूपी प्रसाद पाकर हम सब धन्य हो गए।
इस अवसर पर लहुराबीर व्यवसायी समिति क़े अध्यक्ष मनीष कन्नौजिया, युवा अग्रवाल सम्मेलन क़े अध्यक्ष अजय कृष्ण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल ‘लायन’, श्रीमोहन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आमोद अग्रवाल, सलिल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, विनय अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, सलोनी गोयल, रीता गोयल, सुवर्णा अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, प्रतीक गोयल, प्रखर गोयल, अतुल गोयल, गोविन्द अग्रवाल (बाबी), संदीप अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, प्यारे कृष्ण अग्रवाल ‘बच्चा भईया आदि ने सहयोग किया।
