वाराणसी। राजघाट भदऊ स्थित वीणा पाणी शिक्षा निकेतन (इंग्लिश मीडियम) का 45 वां वार्षिकोत्सव समारोह भव्यता के साथ मनाया गया।

विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र उपाध्याय, प्रिंसिपल कंचन पाण्डेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों व उपस्थित जन का मन मोह लिया। ताली बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र उपाध्याय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल बच्चों को प्रमाण पत्र व शिक्षिकाओं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह का संचालन कंचन पाण्डेय आभार जितेन्द्र उपाध्याय ने व्यक्त की।

समारोह में दुर्गा सेठ, मनीष सोनी, स्नेहा खरवार, चंद्रा गुप्ता, वीणा, स्नेहा अग्रहरि, खुशबू तिवारी, अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *