वाराणसी। सीर गोवर्धनपुर स्थित मठ में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जन्मोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं, और इस बार श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आगमन की संभावना जताई जा रही है।

गुरु रविदास जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की भी संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कमर कस चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *