वाराणसी।गुरूधाम स्थित प्राचीन बाल हनुमान मंदिर पर बुधवार को इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह,व पूर्व अध्यक्ष प्रियम्बदा सिंह ने जरूरत मन्दों को कम्बल, कपड़ा, साड़ी, बिस्कुट, लाई, विभिन्न प्रकार की पट्टी, ढुंडा सहित सामान वितरित किया।

जरुरत मंद उक्त सामान पाकर बड़े खुश नज़र आए। तथा जय जय कार करने लगे।

इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह ने बताया है कि इनरव्हील क्लब का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को हर सम्भव मदद करते रहना चाहिए।

पूर्व अध्यक्ष प्रियम्बदा सिंह ने बताया कि यह सेवा कार्य इस स्थान पर विगत चार साल किया जा रहा। यह सेवा कार्य करने से हम सभी को खुशी मिलती है। लोगो का सहयोग हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *