वाराणसी। शिवपुर (ग़िलट बाजार) में बच्चों शक्ति क्लब एवं उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी को मां की प्रतिमा पंडाल में स्थापित की गई।प्रति वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ वरदान देने और इच्छाओं को पूरा करने वाली मां वीणा वादिनी के प्राण प्रतिष्ठा भक्ति आराधना का दौर देर रात तक चलता रहा। सभी ने विद्या,ज्ञान की देवी से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। बुधवार सायं क्षेत्रीय व्यापारियों,नागरिको महिलाओं एवं बच्चों ने प्रतिमा विसर्जन के लिए नाचते गाते बैंड बाजे के साथ यात्रा आरंभ की। इस अवसर पर अरविंद गिरी,सुरेंद्र यादव,विक्की मध्यानी,किशन केशरी, संतोष गुप्ता,मनीष,श्याम जी,सोनू,रजत आनंद,विजय,धीरज के साथ महिलाएं बच्चे एवं पुरुष थे। मां की मूर्ति को गणेशपुर पोखरी में विसर्जित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *