
गंगा की लहरो पर अनूठा आयोजन
वाराणसी। बनारस मे एक अलौकिक वैवाहिक समारोह देखने को मिला जो नजीर बनकर कौतुहल का विषय है। कोलकाता में रेलवे कॉन्टेक्ट रमेश प्रसाद की बिटिया ईशा का विवाह बैंगलोर के आकाश के साथ तारांकित होटल ओम विलास से सात फरवरी को होना तय है। विवाह के पूर्व मेंहदी और संगीत का रंगारंग बुधवार को पतित पावनी गंगा की लहरो के बीच अलकनंदा क्रूज पर हुआ। जहाज पर अनेको प्रकार के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन के साथ समस्त पांच सितारा होटल की पूरी सविधा थी । बनारस मे अलकनंदा क्रूज का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अलकनंदा ( जहाज ) पर शादी विवाह के मौके गिने चुने लोग ही पहुंच पाते है मगर कोलकाता के रमेश प्रसाद ने अपनी बिटिया का मेंहदी संगीत एवं विवाह से पूर्व अन्य मांगलिक कार्यक्रम जहाज पर एवं विवाह बनारस से ही करने के लिए मन मे ठान रखा था । उनके इस निर्णय का स्वागत करते हुए स्थानीय सपा के नेता विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने पूरी कमान संभालते हुए मेंहदी रस्म एवं रंगारंग कार्यक्रम से लेकर विवाह संपन्न होने तक समस्त कार्यक्रम आयोजित कराने मे भूमिका का निर्वहन कर रहे है। बनारस मे गंगा की लहरो पर चलते हुए जहाज पर मेंहदी का अलौकिक कार्यक्रम मे नामचीन हस्तियां के साथ गणमान्य लोग साक्षी बने ।
