वाराणसी। समाजवादी पार्टी जिला/महानगर की संयुक्त मासिक बैठक अर्दली बाजार स्थित सपा के कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पीडीए द्वारा संगठन को मजबूत करने एवं सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही मतदाता सूची के सत्यापन कार्य की विधानसभावार समीक्षा और समसामयिक घटनाओं पर चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने पार्टी के पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराएं। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि यह सरकार समाज को बांटकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। धन्यवाद ज्ञापन महानगर महासचिव योगेंद्र यादव ने किया। अंत में कुंभ भगदड़ में जान गवाने वाले लोगों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में डॉ. उमाशंकर यादव, जिला महासचिव आनंद मौर्या, पूर्व मंत्री डॉ बहादुर यादव, डॉ रामबालक पटेल, उमेश प्रधान, मनीष सिंह, हरीश नारायण सिंह, आकाश मौर्या, पुत्तूल यादव, हारून अंसारी, कमलेश पटेल, डॉ रमेश राजभर, अक्षय प्रधान, शशि यादव, दिलशाद अहमद डिल्लू, गोपाल यादव, अजय चौधरी, मनोज यादव, धर्मेन्द्र यादव, दीपचंद गुप्ता, शंभू यादव, सुजीत पांडेय शमशेर, आरती यादव, लखेंद्र राजभर, दुर्गा यादव, यशोदा पटेल, विद्या भारती, सुरेश पाल, रोहित शर्मा, इरशाद अहमद, सुरेश मौर्या, आयुष यादव, कौशल्या देवी, रोशन मोहम्मद फौजी, अनिल साहू, रितेश केशरी, कौशल्या देवी, सुरेश पाल, संजय पहलवान, अजहर सिद्दीकी, राजेन्द्र प्रसाद, लवकुश पगड़ी, सचिन प्रजापति, इमरान बबलू, रमापति राजभर, धर्मवीर पटेल, संतोष पाल, विजय टाटा, जौहर प्रिंस दुर्गावती पटेल व रविनेश रोशन आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *