
वाराणसी। नगर निगम वाराणसी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में, अतिक्रमण विभाग, चौकी प्रभारी पान दरीबा सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह एवं उनकी टीम और प्रवर्तन दल के सहयोग से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए शेख सलीम फाटक के पास से हिंद प्लास्टिक दुकानदार के पास से लगभग 10 बोरी (200kg) प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त करते हुए ₹25000 का जुर्माना किया गया।
साथ ही दुकानदार को प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी गई।
