पुलिस आयुक्त और डीएम ने महाकुम्भ के दृष्टिगत अखाड़ों के साधु-सन्तों व धर्माचार्यों के कार्यक्रमों के संदर्भ में जूना अखाड़ा के श्री महन्त हरि गिरी जी महाराज से ली जानकारी

 

 

वाराणसी। आज पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल व जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस. राजलिंगम द्वारा महाकुंभ-2025 में परम्परानुसार प्रयागराज से बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के साधु-सन्त, नागा व धर्माचार्य का वाराणसी में होने वाले आगमन, प्रवास व शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत जूना अखाड़ा के श्री महन्त हरि गिरी जी महाराज से मुलाकात कर कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी ।

पुलिस आयुक्त द्वारा साधु-सन्तों के आगमन, प्रवास व शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व यातायात व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को विशेष प्रबन्ध किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री एस. चन्नप्पा, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री टी. सरवणन, अपर जिलाधिकारी नगर श्री आलोक वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राजेश पाण्डेय व सम्बन्धित सहायक पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *