
मां गायत्री शिक्षण संस्थान एवं एमजीएस कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव

नजर न्यूज नेटवर्क/मुख्य संवाददाता
वाराणसी ।मां गायत्री शिक्षण संस्थान एवं एमजीएस कॉन्वेंट स्कूल (इंद्रपुर) शिवपुर में वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग 25 प्रस्तुतियों में 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के चंदौली के विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विनोद कुमार राय सचिव अपर माध्यमिक शिक्षा परिषद और वर्तमान अध्यक्ष भाजपा अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर छात्र-छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत एकल एवं सामूहिक नृत्य को दर्शकों ने सराहा। गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, गलती से मिस्टेक, गाड़ी वाला आया कचरा निकाल, नशा मुक्ति समेत अनेक नृत्य को लोगों ने खूब सराहा। संचालन छात्र-छात्राओं ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक मदन मोहन श्रीवास्तव ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिका, छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।
