
पीएम एवं यूपी के सीएम के कार्यों पर मतदाताओं का विश्वास और भरोसा है, दिल्ली एवं मिल्कीपुर का चुनाव नतीजा-मंत्री, रविंद्र जायसवाल
वाराणसी। दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के अयोध्या मिल्कीपुर विधानसभा का चुनाव परिणाम आया। ऐतिहासिक जीत पर उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि झूठ एवं फरेब की राजनीति हारी। राष्ट्रवाद एवं विकास के कार्य पर जनता ने अपना मतदान किया हैं। इस प्रकार मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी आस्था एवं विश्वास व्यक्त किया।
