वाराणसी। वरूणापुल के पास नाली के पास कई दिनों से पड़े असहाय व्यक्ति को सिविल डिफेंस वार्डेन की सूचना पर अपना घर आश्रम ने रेसक्यू किया। सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के पोस्ट वार्डेन पुर्णेन्दु हलधर की सूचना पर अपना घर आश्रम की पूजा श्रीवास्तव मौके पर पहुंची। व्यक्तिको रेस्क्यू कर अपना घर आश्रम ले गईं। सड़क पर पड़े व्यक्ति शरीर से बिल्कुल लाचार थे। सूचना पर डा. के.निरंजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा श्रीवास्तव को मौके पर भेजा। आश्रम मे इनकी पूरी चिकित्सा और देखभाल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *