
कुलसचिव राकेश कुमार शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना किया–

वाराणसी।संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के बीएड विभाग में स्काउट गाइड के साप्ताहिक शिविर के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर एक रैली का आयोजन किया गया।विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री राकेश कुमार शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
यह रैली आज को परिसर के दक्षिणी गेट से निकलकर प्राचीन अध्यापक आवास, जगतगंज, केन्द्रीय कार्यालय से गुजरते हुए विश्वविद्यालय के मुख्य भवन पर आकर समाप्त हुई।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण को लेकर जागरूकता के उद्देश्य से यह रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि आज हमारा पर्यावरण बहुत प्रदूषित हो रहा है, जिसका असर हमारे जीवन पर व्यापक रूप से प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें इसके प्रति जागरूक होना होगा और पर्यावरण संरक्षण के उपाय करने होंगे।हम जो खाना खाते हैं , जो हवा हम सांस लेते हैं और जो पानी हम पीते हैं , उसके ज़रिए हम प्रकृति से घनिष्ठ रूप से जुड़े हुए हैं और बदले में रसायनों और पदार्थों के मिश्रण के संपर्क में आते हैं। इनका हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह के प्रभाव पड़ रहे हैं।
कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि जल,वायु और मृदा प्रदूषण मनुष्यों, जंगली और घरेलू जानवरों और पौधों में महत्वपूर्ण प्रतिकूल स्वास्थ्य परिणाम पैदा कर सकता है। पर्यावरण प्रदूषण कई गैर-संक्रामक रोगों, जिनमें कैंसर और श्वसन संबंधी बीमारी शामिल हैं, के लिए एक महत्व पूर्ण कारक है। जैविक और रासायनिक प्रदूषक पर्यावरण में रोगाणुरोधी-प्रतिरोधी जीन के विकास और प्रसार को बढ़ाते हैं।
आधुनिक ज्ञान विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर विधु द्विवेदी ने कहा कि हमारा जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण की समस्या हमारे सामने है, जिसका एक ही समाधान है कि हम अधिक से अधिक मात्रा में वृक्ष लगाएं।
बीएड विभाग की प्रोफेसर डॉक्टर विशाखा शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण विषयक इस रैली के माध्यम से हमारे छात्र छात्राओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा और स्काउट गाइड का यह शिविर एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें नुक्कड़ नाटक आदि बहुत से कार्यक्रम होंगे।
इस कार्यक्रम में डॉ कृष्ण कुमार, डॉक्टर पुष्पा यादव, डॉक्टर मनु मिश्रा, डॉक्टर सत्य प्रकाश सोनकर, डॉ अखिलेश मिश्रा, डॉ जयप्रकाश के अलावा गोविंद त्रिपाठी और अन्य अध्यापक और कर्मचारी गण सम्मिलित थे।
