वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता तराशे हुए पत्थर हैं यह कहना था शहर उत्तरी के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री श्री रविंद्र जायसवाल जी का जो आज लक्ष्य स्थित होटल डायमंड में संघर्ष के साथियों का मैत्री मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपना विचार व्यक्त कर रहे थे। मंत्री द्वारा उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया कि आप सब संगठन के नीव के पत्थर हैं आपके अथक परिश्रम के कारण ही आज देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री सुब्रमण्यम जोशी आत्मा विश्वेश्वर नरसिंह बाबा आदि अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पुराने कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *