
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता व जनपद स्तरीय चयन समिति के सदस्यो एवं लाभार्थी कृषकों की उपस्थिति में मंगलवार को विकास भवन सभागार में कृषि यंत्रों की ई लॉटरी सम्पन्न हुई।
कृषि के विभागीय पोर्टल *https://agridarshan.up.gov.in* पर पंजीकृत कृषकों द्वारा दिनांक 20-01-2025 से 04-02-2025 के मध्य विभाग मे संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजना के अन्तर्गत विभिन्न कृषि यंत्र जैसे-रोटावेटर, कम्बाई हार्वेस्टर एवं कस्टम हायरिंग सेण्टर-ग्रामीण उद्यमी की बुकिंग विकासखण्डवार कृषकबन्धुओं के द्वारा किया गया था। उक्त कृषि यंत्रों के ई-लॉटरी से चयन हेतु जनपद स्तरीय कमेटी के सदस्य-सचिव उप कृषि निदेशक, सदस्य अग्रणी बैंक प्रबन्धक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र, विशेष सदस्य प्रगतिशील कृषक श्री श्याम कुमार पटेल, फौजदार यादव व शर्दूल विक्रम चौधरी तथा समस्त विकासखण्ड के कृषि यंत्रों की बुकिंग करने वाले कृषक ई-लॉटरी मंे उपस्थित रहे।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के अंतर्गत *10 रोटावेटर, 02 कम्बाईन हार्वेस्टर एवं 01 कस्टम हायरिंग सेंटर ग्रामीण उद्यमी (परियोजना लागत रू0 10 लाख) के लिए ई लॉटरी* किया गया, जिसमें निम्न कृषकों का चयन हुआ –
*रोटावेटर हेतु-*
1. श्री राम आशीष वि0ख0-आराजीलाइन (पंजी0-8171979613100)
2. श्री जग्गनाथ वि0ख0-आराजीलाईन (पंजी0-8171609364180875)
3. श्री विजय नारायण वि0ख0-आराजीलाइन (पंजी0-8172284786000)
4. श्री ओम प्रकाश सिंह वि0ख0-चोलापुर (पंजी0-817499691897678)
5. श्रीमती मोनी यादव वि0ख0-चोलापुर (पंजी0-818782316198719)
6. श्री महेन्द्र कुमार यादव वि0ख0-चोलापुर (पंजी0-8171907432700)
7. श्री मन्ता प्रसाद वि0ख0-सेवापुरी (पंजी0-818705016239082)
8. श्री प्रमेश कुमार वि0ख0-सेवापुरी (पंजी0-8178609343385767)
9. श्री केदार नाथ सिंह वि0ख0-सेवापुरी (पंजी0-8178609346856485)एवं
10. श्री मंगरू सिंह वि0ख0-सेवापुरी (पंजी0-8178609327580260)
*कम्बाईन हार्वेस्टर विद सुपर एस0एम0एस0*
1. श्री रामधनी वि0ख0-चोलापुर (पंजी0-8172302390700))एवं
2. श्री त्रिभुवन प्रसाद वर्मा वि0ख0-पिण्डरा(पंजी0-817799513805152)
*कस्टम हायरिंग सेंटर ग्रामीण उद्यमी (परियोजना लागत रु० 10लाख)-*
1. श्री विजय कुमार यादव वि0ख0-चोलापुर (पंजी0-8172116156400),
श्री ए0के0 सिंह उप कृषि निदेशक वाराणसी ने उपस्थित कृषकों को उक्त कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की धनराशि एवं यंत्र क्रय किये जाने के नियम व शर्तो से कृषकों को अवगत कराया एवं नियमो का पालन न करने वाले कृषकों का चयन निरस्त कर दिये जाने की जानकारी दी गयी। ई-लाटरी मे चयनित कृषको के पंजीकृत मोबाईल पर एस0एम0एस0 भी पोर्टल के माध्यम से चला गया है। ई-लॉटरी के माध्यम से कृषक चयन पारदर्शी तरह से होने पर कृषकों द्वारा संतुष्टी व्यक्त किया गया एवं उनके द्वारा ई लाटरी प्रक्रिया की सराहना भी किया गया।
