
वाराणसी। मंगलवार को शीतला यादव पप्पू पूर्व सदस्य जिला पंचायत व सेक्टर प्रभारी ग्राम पंचायत जंसा विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी में पीडीए की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता पखंडी राम बिंद और संचालन राजेश यादव प्रधान ने किया। वहीं रोहनियां विधानसभा अंतर्गत मड़ाव सेक्टर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल यादव,संचालन आनंद पटेल ने किया। मुख्य अतिथि सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि पिछले 27 जनवरी से जिला समाजवादी पार्टी वाराणसी के सभी पांचों विधानसभाओं में लगातार पीडीए चर्चा कार्यक्रम चलाया जा रहा है।पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। समाजसेवी हरीश मिश्रा पश्र सिगरा थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस दौरान आत्माराम यादव, आनंद मौर्या, मनीष सिंह, शीतला यादव पप्पू, डॉ. सुभाष राजभर,शशि यादव, शिवपूजन पाल, गोपाल प्रधान, जीत राजभर, राजेश बिंद, राहुल चौधरी, ओमकार विश्वकर्मा, दुर्गावती पटेल, मोमिन अंसारी व विष्णु पटेल आदि थे।
