वाराणसी। नमो घाट पर काशी तमिल संगमम (के.टी.एस.) महोत्सव के अंतर्गत काशी तमिल संगमम् क्विज शो का आयोजन किया गया।‌क्विज सो ओपन राउंड के आधार पर किया गया। जिसमें काशी भ्रमण पर आए दर्शनार्थी,आम नागरिक,शिक्षकों ने प्रतिभाग किया जिनकी कुल संख्या लगभग 200 रही। क्विज शो काशी तथा तमिल क्षेत्र के सांस्कृतिक,ऐतिहासिक, पौराणिक,विकास,आध्यात्मिक विषयों पर आधारित रही। क्विज में प्रत्येक प्रश्न के सही जवाब देने के लिए विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिनकी कुल संख्या तीस रही। जिसमें विजेताओं में मुख्य रूप से बिहार भभुआ के रविकांत मिश्रा,अयोध्या के रोहित गुप्ता गाजीपुर के हरे राम यादव,रामनगर की अंजलि वाराणसी के मनोज कुमार सिंह शशिकांत पांडे राजीव कुमार सिंह राजेश सिंह दोहरी विनोद कुमार पटेल,सना,अनुराग मौर्य रजनीश सिंह संजय कुमार श्रीवास्तव दीपाली इत्यादि रहे । इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविन्द कुमार पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी स्कंद गुप्त तथा राम पूजन पटेल थे। संचालन निर्मल जोशी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *