
वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में संत रविदास की जयंती मनाई गई। आयोजित विचार गोष्ठी में उनके जीवन दर्शन पर चर्चा किया गया।
अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि गुरु रविदास जी एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक हैं। रविदास ने जातिवाद, छुआछूत और सामाजिक असमानता के खिलाफ आवाज उठाई। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि संत रविदास जी का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था। ऐसे महान संत का प्रेरणादायक व्यक्तित्व मानव जाति का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस अवसर पर पूजा यादव, उमेश प्रधान, बद्री नारायण यादव, रोशन मोहम्मद फौजी, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह, दयाराम यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामसिंह राजभर, रविनेश रोशन, सचिन प्रजापति, शिवप्रसाद गौतम, जेपी यादव, जवाहर लाल, दुर्गावती पटेल, राजू व विनोद शुक्ला आदि थे।
