वाराणसी। समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप मौर्य के कैंप कार्यालय टड़िया (रामलखन नगर) में संत रविदास की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों द्वारा उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रदीप मौर्य ने कहा कि गुरु रविदास जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार कर मानवता, समता, शांति और सद्भावना का संदेश दिया। उनके महान विचार देश को सदैव रास्ता दिखाएंगे। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सन्तोष यादव बबलू एडवोकेट, प्रदेश सचिव जैन कुशवाहा, आनंद स्वरूप महाराज, राजू मौर्य, बलदेव मौर्य, रिंकू पटेल, संदीप मौर्या, श्याम विश्वकर्मा, अशोक मौर्या, मनोज मौर्या आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *