
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय
प्रयागराज/कुम्भ क्षेत्र।आनन्द मार्ग प्रचारक संघ की ओर से महाकुंभ प्रयागराज में नारायण सेवा चल रहा है।
इस सेवा कार्य में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के लोगों के द्वारा यह नारायण सेवा महाकुंभ में किया गया। यह सेवा कार्य का पांचवां सप्ताह है। यह मानव समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है और सभी धर्म को लेकर एक साथ चलता है ।अपनी कार्य को निष्ठा पूर्वक निर्वाह करता है ।” नीलकंठ दिवस” 12 फरवरी 2025 को माघी पूर्णिमा के अवसर तक इसमें लगभग 15000 लोगों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर आनंद प्रतिष्ठा आचार्य ,मनोज दादा ,नरेंद्र दादा, शुक्ला दादा ,कृपा ,संध्या, पूजा, शालिनी ,अंकित, हर्ष , इत्यादि लोग मौजूद थे।
