वाराणसी । जागृति फाउंडेशन एवं स्वामीनारायणा नन्द तीर्थ वेद विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद वीर जवानों व अमर शहीद भगत सिंह की स्मृति में शुक्रवार को भदैनी स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर दीपदान का श्रद्धांजलि दी गई। स्वामीनारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय एवं जागृति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा दीप जलाकर उनको श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामेश्वर मठ के प्रबंधक डॉक्टर वरुणेश चंद्र दीक्षित, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी नागेंद्र सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अमरेंद्र सिंह एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने संयुक्त रूप से महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माला पहनाकर एवं दीप जलाकर किया।

इसके पश्चात स्वामी नारायणानंद तीर्थ वेद विद्यालय के सैकड़ो बटुको ने वेद मंत्रो के साथ दीप जलाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर वरुणेश चंद दीक्षित ने कहा कि देश का नागरिक तभी तक सुरक्षित है जब तक सीमा पर जवान एवं खेत में किसान हमारे लिए लगा हुआ है सीमा पर हमारे जवान दिन-रात सुरक्षा में लगे हुए हैं तब हम चैन की नींद सो रहे हैं, वही देश का किसान अनाज पैदा कर रहा है तो हमारा पेट भर रहा है। उन्होंने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम बाबा विश्वनाथ से यह कामना करते हैं कि उनको अपने चरणों में जगह दे ।

समाज सेवी नागेंद्र सिंह एवं अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम अपने जवानों को महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली से श्रद्धांजलि दे रहे हैं और बाबा विश्वनाथ सिंह कामना कर रहे हैं उनके आत्मा को शांति मिले। कार्यक्रम के संयोजक रामयश मिश्र ने कहा कि पुलवामा में जो यह घटना घटी को काफी निंदनीय था लेकिन हमारे जवानों ने इसका बदला लेकर यह संदेश भी दिया कि वह जब तक है तब तक देश हमारा सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आज पुलवामा में वीर जवानों की शहादत के साथ-साथ देश के आजादी के लिए शहीद हुए अमर शहीद भगत सिंह का भी शहादत दिवस है हम उनको भी शत-शत नमन करते हैं ।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामयश मिश्र ने किया तथा धन्यवाद नवीन सेवा समिति के नवीन वाजपेई ने किया।

इस अवसर पर हरिनाथ गौड़, नर्मदा गौड़, अमित पांडे राहुल सिंह सहित श्रद्धांजलि समारोह में सैकड़ो बटुक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *