
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित रेड रोज आईटीआई फैशन डिजाइनिंग एवं ब्यूटीशियन इंस्टिट्यूट में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत विद्यार्थियों में टेबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद विनय शादेजा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनिल चौरसिया, संयुक्त निदेशक व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद एम एल गुप्ता थे। इस अवसर पर प्रबंधक ज्ञान श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रंजना श्रीवास्तव, अंजनी सिंह आदि थे।
