अनहद नाद में बनारस घराने के कलाकार भी देंगे प्रस्तुति 

 

वाराणसी/प्रयागराज। महाकुम्भ में भारत की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने एवं युवाओं को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत से जोड़ने हेतु स्पिक मैके (एचसीएल एवं जेबीएल) के सहयोग से अनहद नाद कार्यक्रम का सात दिवसीय आयोजन करेगा। यह आयोजन संगम क्षेत्र के सेक्टर 24 में स्थित डीपीएस अरैल प्रयागराज में 15 फ़रवरी से 21 फ़रवरी तक सायं 4 बजे से किया जायेगा। जिसमें देश के ख्यातिलब्ध शास्त्रीय एवं लोक कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इस कार्यक्रम में स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों सहित मेले में आये शास्त्रीय संगीत प्रेमियों के लिए भी आमंत्रण है।

कार्यक्रम का उद्धघाटन बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पं साजन मिश्र एवं पंडित स्वरांश मिश्र के शास्त्रीय गायन एवं लोकप्रिय लोकगीत कलाकार पद्मश्री मालिनी अवस्थी के गायन से होगा। 16 फ़रवरी को

विद्वान मैसुर मंजूनाथन की कर्नाटक वायलीन की प्रस्तुति देंगी एवं पंडित अभय सोपोरी का संतूर वादन होगा। 17 फ़रवरी को बनारस घराने के विशाल कृष्ण का कत्थक नृत्य

तथा विदुषी कविता द्विवेदी का ओडीसी नृत्य होगा। 18 फ़रवरी को बनारस के मन्नू यादव का बिरहा पद्मश्री पं कालूराम बामनिया के कबीर गायन की प्रस्तुति होगी। 19 फ़रवरी को भाई मनोहर सिंह की गुरुबानी तथा विदुषी अरूपा लहिरी भरतनाट्टयम नृत्य की प्रस्तुति देंगी। 20 फ़रवरी पद्मश्री पंडित ऋत्विक सान्याल का ध्रुपद गायन एवं पंडित शुभेन्द्र राव का सितार वादन होगा

कार्यक्रम के अंतिम दिन 21 फ़रवरी को पद्मश्री पंडित रोनू मजूमदार के बांसुरी वादन एवं पद्मविभूषण एवं ग्रेमी अवार्ड प्राप्त पंडित विश्वमोहन भट्ट के मोहनवीणा वादन के साथ समापन होगा। यह जानकारी स्पिक मैके उत्तरप्रदेश की समन्वयक डॉ मधु शुक्ला सचिव श्रेयश शुक्ला डीपीएस प्रयागराज की डायरेक्टर सोनू सिंह एवं एसएम सेक्रेटरी अनेक द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दी।

इस आयोजन के लिए स्पिक मैके उत्तरप्रदेश के चेयरपर्सन उमेश चंद्र सेठ, समरेंद्र कुमार सिंह, डॉ शुभा सक्सेना, डॉ विभा सिंह, डॉ एचसी पालीवाल, डॉ देवेंद्र चौहान, डॉ बबिता, मेधना कश्यप, पवन सिंह ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *