वाराणसी। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेसहूपुर एवं सेवापुरी वाराणसी में महाराष्ट्र सरकार की राज्य परियोजना निदेशक आई ए एस आर विमला का आगमन हुआ।

उन्होंने कक्षा एक एवं कक्षा दो के शिक्षण का अवलोकन किया। बच्चों से संवाद स्थापित किया गया। बच्चों से प्रश्न पूछा जिसका बच्चों ने बड़े उत्साह से उत्तर दिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलापों को धरातल स्तर पर कैसे संचालित किया जाता है इस विषय में काफी रुचि लेकर अपनी जिज्ञासाओं को समझने का प्रयास की। काशी मॉडल की चर्चा इस समय पूरे देश में हो रही है। महाराष्ट्र की राज्य परियोजना निदेशक महोदय ने बताया कि उत्तर प्रदेश में किस तरह से निपुण मॉडल को लागू किया गया है। किस तरह से असेसमेंट किया जा रहा है और किस तरह से वाराणसी में विद्यालयों को निपुण बनाया जा रहा है इसको समझने के लिए वह स्वयं यहां आई है।

उन्होंने स्वयं ही निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का असेसमेंट किया और सेवापुरी के विद्यालयों का भ्रमण किया। बच्चे किस तरह से एक्टिविटीज बेस्ड लर्निंग के आधार पर खेल-खेल में क्रियाकलापों के साथ सीख रहे हैं।

बच्चों से बहुत प्रभावित हुई एवं उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महाराष्ट्र की एक टीम काशी मॉडल में किस तरह से विद्यालयों को निपुण बनाया जा रहा है बच्चों को निपुण बनाया जा रहा है इसको देखने के लिए एक टीम भेजेंगे। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश एवं भौतिक परिवेश को सराहना की।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार, यादव खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज यादव एआरपी संजय गिरी आदि थे।‌प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *