
वाराणसी। शनिवार की सुबह दैनिक कालभैरव के सम्पादक सन्तोष कुमार अग्रवाल “अप्पू” (42) का निधन हो गया।
विगत माह से बिमार रहे।परिवार में पिता, माता, भाई, पत्नी,व पुत्र हैं।
उनका शवयात्रा दोपहर बाद निवास स्थान बीबी हटिया से मणिकर्णिका घाट पहुंचा। उनके पुत्र शौर्य अग्रवाल ने मुखाग्नि दी। इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) राष्ट्रीय अध्यक्ष डा कैलाश सिंह विकास व राष्ट्रीय मंत्री विजय कृष्ण सिंह (लल्लन सिंह) ने शोक व्यक्त कर शवयात्रा में शामिल रहे।
इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) ने पत्रकार सन्तोष कुमार अग्रवाल ‘अप्पू’ ने निधन पर शोक व्यक्त किया। मृत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) के श्याम जी वर्मन, मोती लाल गुप्ता, मोहम्मद दाऊद, आशीर्वाद सिंह, आंनद कुमार सिंह, प्रवीण व्दिवेदी, अशोक जी अग्रवाल, अरविंद विश्वकर्मा, जफरूद्दीन फारूकी, डा सुबास चंद्र, विनय कुमार श्रीवास्तव, विक्की वर्मा,राजू वर्मा, संजय पाण्डेय, प्रकाश आचार्य अनिल नाग, राधेश्याम गौड, अशोक कुमार कसेरा ने शोक व्यक्त किया।
