अपना घर आश्रम की नई कार्यकारिणी गठित 

 

वाराणसी।‌ अपना घर आश्रम में नवीन सत्र हेतु नई कार्यकरणी का रविवार को गठन किया गया। चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद की देखरेख और निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुआ। सभी नए सदस्यों ने इस सत्र को प्रभु परम सेवा वर्ष के रूप में मनाने का संकल्प लिया। नये सत्र हेतु ओंकारनाथ उपाध्याय – अध्यक्ष, एसके शर्मा – उपाध्यक्ष, राकेश कुमार सिंह – सचिव, रवि उपाध्याय – उप सचिव और एम प्रसाद – वित्त सचिव चुने गए।

महिला सेवा समिति की अध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव चुनी गई, मालती गोस्वामी – उपाध्यक्ष, कात्यायनी – सचिव और कार्यकारिणी मंडल का भी गठन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *