
पीडीए की विचारधारा के लोग एक मंच पर होंगे तभी मिलेगी सत्ता: – बाबू सिंह कुशवाहा
वाराणसी। समाजवादी पार्टी द्वारा शिवपुर विधानसभा अंतर्गत पिसौर, दनियालपुर मौर्या बस्ती में बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इन्हें बिहार के लेलिन के नाम से जाना जाता है। इन्होंने एक अच्छे समाज को गढ़ने में जान लगा दी थी। जगदेव बाबू समता मूलक शिक्षा व्यवस्था के पक्षधर व एक सामान तथा अनिवार्य शिक्षा के पैरोकार थे। जगदेव बाबू क्रांतिकारी तथा ओजस्वी विचारों के प्रखर पक्षकार थे।
इस अवसर पर सभी ने बाबू जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्षता करते हुए सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद एक निडर और साहसी योद्धा थे. समाज की राजनैतिक हिस्सेदारी के लिए उन्होंने कुर्बानी दी थी। संचालन पार्षद गोविंद पटेल ने किया। इस अवसर पर हीरालाल मौर्या, उमेश प्रधान, अक्षय प्रधान, पार्षद संजय यादव, मंजेश सरोज, रामविलास मौर्य, महेश यादव, डॉक्टर पन्नालाल राजभर, अनीता मौर्या, धर्मेंद्र यादव, रविंद्र मौर्य, जयप्रकाश कुंवर, पंकज यादव, विजय वर्मा, मानता प्रसाद एडवोकेट, बृजेश राजभर, अनिल मौर्य व मदन राजभर आदि थे।
