
मंजू गौतम कोषाध्यक्ष हेतु चुनीं गईं
वाराणसी। भारत विकास परिषद काशी प्रदेश उत्तर मध्य क्षेत्र द्वितीय के नीलकंठ शाखा का पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम मड़ौली स्थित एक बैंक्वेट हाल माँ भारती व स्वामी विवेकानंद चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम आरंभ हुआ। जिसमें आगामी सत्र 2025-26 के दायित्वधारियों का प्रान्तीय अध्यक्ष रवि प्रकाश जायसवाल व प्रान्तीय कोषाध्यक्ष अमित जैन के नेतृत्व में शान्ति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में कमल कुमार सिंह को अध्यक्ष, संजीव श्रीवास्तव को सचिव व मंजू गौतम को कोषाध्यक्ष चुना गया। महिला संयोजिका हेतु गीता सिंह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राकेश मौर्य, प्रियंका मिश्रा, राजीव गुप्ता, रवि प्रकाश बरनवाल, सुनील अग्रहरी, अजय यादव, आनन्द, विशाल कपूर, सतीश सिंह, अमित भार्गव, अनुज भार्गव, श्याम जी सेठ, राम कपूर, प्रवीण श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, यशोदा बरनवाल, सरिता श्रीवास्तव, गरिमा कपूर आदि थे। संचालन महावीर प्रसाद श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन सोनिका गुप्ता ने किया।
