वाराणसी। पहाड़िया स्थित के पी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल का रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह सम्पन्न हुआ ।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री क्षेत्र रविंद्र जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि सारनाथ मंडल अतुल सिंह , संजय जयसवाल (पार्षद) रहे।अतिथियों का स्वागत स्कूल के प्रबंधक पंकज सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल ने किया ।स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जन का मनमोह लिया। कार्यक्रम में उमा शंकर यादव, सुजाता, अनामिका, श्रद्धा, सौम्या, उर्वशी, पंकज कुमार सिंह, विनोद कुमार दीक्षित, विनय श्रीवास्तव, सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

पुरस्कार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया । धन्यवाद प्रकाश विनोद कुमार दीक्षित ने किया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *