वाराणसी ।रविवार को काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल एवं नेशनल हॉस्पिटल एंड क्रिटिकल केयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नटिनियादाई में किया गया ।

शिविर में 200 से अधिक व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराया और दवा लिया ।

शिविर में मुख्य रूप से डॉ अविनाश सिंह ऑर्थो, डॉक्टर श्वाक दुबे चाइल्ड, डॉ संजय सिंह, डॉ प्रशांत कुमार हृदय रोग, डॉ आलोक त्रिपाठी दंत रोग, डॉ श्रेया शर्मा स्त्री रोग, डॉ देवेंद्र रजक फिजिशियन, डॉ संजीत मिश्रा फिजिशियन, डॉ प्रमोद कुमार फिजियोथैरेपिस्ट एवं योग के डॉक्टर उपस्थित थे।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन डॉक्टर ए पी सिंह एवं डॉ प्रशांत पांडे ने किया ।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक डॉक्टर ए पी सिंह ने कहा कि काशी नटिनियादाई व्यापार मंडल का यह दसवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैंप है। इसमें व्यापारी ही नही बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं,दवा एवं निःशुल्क जांच प्रदान किया जाता है।

डॉक्टर प्रशांत पांडे ने कहा कि स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से जांच करानी चाहिए एवं अपने दिनचर्या को हमेशा सुचारू रूप से व्यतीत करना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक ए पी सिंह,संरक्षक राजेश श्रीवास्तव,संयोजक

शरद वर्मा,अध्यक्ष पंकज सिंह, महामंत्री संगठन अभिषेक उपाध्याय,महामंत्री प्रशासन

पी.के.यादव”करन”अधिवक्ता, कोषाध्यक्ष बबलूजी, सहसंयोजक राधेश्याम गोंड, संजय वर्मा,उपाध्यक्ष दीपू कश्यप,आनंद जायसवाल, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा, संगठन मंत्री शिव गुप्ता,महिला उपाध्यक्ष श्रीमती निशा सिंह , श्रीमती नीरा गोंड, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव,जियुत बंधन गोंड, हरिहरन ,अमित कनौजिया, विजय गुप्ता, मनोरंजन सिंह, ओमवीर सिंह, प्रचार प्रसार मंत्री राज पांडे, उपकोषाध्यक्ष बृजेश सिंह, मंत्री अविनाश शर्मा, रवि शंकर गुप्ता राजीव पटेल ,सुनील खेतान, विधिक सलाहकार रणजीत सिंह, पवन सिंह, संदीप सिंह , अभिषेक सिंह अभिषेक बच्चन ,अभिषेक यादव ,सुधीर पाल चंद्र ,प्रकाश मौर्य ,अनुराग मिश्रा,ओमप्रकाश अभय श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र प्रजापति

शैलेश कुमार गुप्ता, रवि सोनकर

शिव प्रकाश सिंह ,प्रतिक पटेल

स्वामी पटेल,राजेश पटेल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष पंकज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राजेश श्रीवास्तव जी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *