वाराणसी। पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण सभागार विकास खण्ड कार्यालय (काशी विद्यापीठ) में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उनके जीवनयापन को सुदृढ़ करने हेतु सरकार की इस प्रमुख योजना के बारे में जानकारी देना था। शिविर में कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें से 27 व्यक्तियों ने सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण कराया।

आयोजन में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजना के उद्देश्यों, पात्रता मानदंड और लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया में सहायता प्रदान की। पीएम विश्वकर्मा योजना का उद्देश्य कारीगरों को वित्तीय सहायता, कौशल विकास के अवसर और आधुनिक उपकरणों व प्रौद्योगिकी तक पहुंच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। मुख्य अतिथि प्र.ब्लाक प्रमुख, विकास खण्ड काशी विद्यापीठ प्रवेश कुमार पटेल थे। उन्होंने सभी ग्राम प्रतिनिधियों को उनके ग्राम पंचायतों से पात्र लाभार्थियों का पीएम योजना के तहत सभी 18 विधाओं मे पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही सभागार मे उपस्थित विश्वकर्माओं को भी पंजीकरण करने का अनुरोध किया। खण्ड विकास अधिकारी राजेश कुमार यादव ने खण्ड विकास सभी अधिकारियों / कर्मचारियों से कम पंजीकरण वाली विधाओं मे पंजीकरण बढ़ाने हेतु आहवाहन किया। योजना के तहत काशी विद्यापीठ खण्ड विकास की स्थिति की चर्चा की। इस दौरान सत्यनारायन सेठ, विशाल सेठ का स्वागत सम्मान किया गया । सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी ने पी एम विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी दी।

सहायक प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र संजीव कुमार ने कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया। एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक ने एमएसएमई मंत्रालय रीतेश बरनवाल ने अन्य योजनाओं से अवगत कराया। पंजीकरण हेतु सीएससी प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *