जैविक खेती करने हेतु किया जागरूक

वाराणसी/बडागांव। बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के बरजी- बचौरा गांव में सोमवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत बायो शर्ट इंटरनेशनल एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जैविक किसान मेला में आए हुए किसानों को जैविक खेती करने तथा उससे होने वाले फायदा के बारे में जागरूक किया गया। अतिथियों का स्वागत प्रोजेक्ट मैनेजर अभिषेक सिंह तथा संदीप तेवतिया ने पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह से किया। जैविक किसान मेला में जनपद के सभी विकास खण्डों में एफपीओ से जुड़े कलस्टरों के जैविक उत्पादों (काशी जैविक उत्पाद’) का स्टाल लगाया गया। जो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा जिसका अतिथियों ने अवलोकन कर सराहना की। मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि आज समाज में हो रहे गंभीर बीमारियो से निजात पाने तथा स्वस्थ रहने के लिए किसानों को अब गो वंश आधारित जहर मुक्त खेती को अपनाना होगा। विशिष्ट वक्ता प्रवीण श्रीवास्तव ने बर्मी कम्पोष्ट केचूआ खाद के बारे मे बताया। संदीप तेवतिया व अर्पित सिंह ने किसानों को देसी गाय पालन तथा मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने हेतु विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया।संचालन और धन्यवाद ज्ञापन प्रोजेक्ट संयोजक अर्पित सिंह ने किया।इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान चंद्रशेखर सरोज,राजबली यादव, राजनाथ यादव,भीम पहलवान आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *