वाराणसी। आल इण्डिया हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड का गठन वेद वैदिक परम्परा बसुधैव कुटुम्बकम्’, सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वेः सन्तु निरामयाः तथा सत्य सनातन धर्म मठ मन्दिरों देवालयों शिवालयो एवं वेद वैदिक नदियों कुण्डों तालाबों एवं गो गंगा व गीता के रक्षार्थ की अवधारणा पर किया गया है। बोर्ड सम्पूर्ण भारत वर्ष में अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सत्तत कार्य कर रहा है। सनातन धर्म एवं बोर्ड की नितियों में विश्वास एवं रूचि को देखते हुए डा.उदय शंकर भगत को आल इण्डिया हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड उप्र के सचिव एवं संगठन प्रभारी के पद पर तत्काल प्रभाव से मनोनीत किया गया है।

डा उदय शंकर भगत का मनोनयन आल इंडिया हिन्दू पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा सुकृत सिंह यादव ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *