वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज का त्रिवार्षिक चुनाव 30 मार्च को होगा। उत्तम कुमार अग्रवाल (पूर्व रोटरी गवर्नर) चुनाव अधिकारीहोंगे।

काशी अग्रवाल समाज के प्रधानमंत्री संतोष कुमार कर्णघण्टा ने बताया कि चुनाव मे अग्रवाल समाज के सभापति, उपसभापति, प्रधानमंत्री, अर्थमंत्री, सहायक अर्थ मंत्री, मंत्री समाज तथा समाज द्वारा संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं, धर्मशाला, भंडार, समाजसेवा के प्रबंधक/मंत्री , सहायक मंत्री के पदों के साथ कार्यकारिणी के 33 सदस्यों के लिए प्रत्याशियों का नामांकन 8 मार्च से 10 मार्च तक होगा। नामांकन पत्रों की जाँच एवं आपत्ति 11-12 मार्च तथा नाम वापसी 13-14 मार्च 2025 को होगा। वैध प्रत्याशियों के नामांकन की सूची 15 मार्च को जारी होगी। मतदान 30 मार्च रविवार को श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल मैदागिन के परिसर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *