
वाराणसी। निष्पक्ष काशी न्यूज चैनल के पत्रकार अनिकेत पाण्डेय पर हमले में पुलिस ने दो अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
डीसीपी काशी जोन गौरव बंशीवाल के सख्त निर्देश पर अंबिया मंडी चौकी इंचार्ज पियूष प्रताप सिंह की टीम ने गिरफ्तारी की।
ज्ञातव्य हो कि पत्रकार अनिकेत पाण्डेय मैदागिन स्थित टाउनहॉल पार्क में मंगलवार को समाचार कवरेज करने हेतु गये थे।
अज्ञात हमलावरों ने बहस करते हुए अचानक हमला कर दिया। जिससे लहुलुहान हो गये।
पुलिस ने छह घंटे में दो हमलावर गिरफ्तार कर लिया।
