वाराणसी। नंद बाबा दुग्ध मिशन अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों/पशुपालकों को आवेदन करने की अवधि 24 फरवरी तक निर्धारित की गई है।

उक्त जानकारी देते हुए जिला समन्वयक/दुग्धशाला विकास अधिकारी अखिलेंद्र मिश्रा ने योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बताया बाह्य प्रदेश से उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों (गिर, साहीवाल एवं थारपारकर प्रजाति) के क्रय पर अनुदान हैं। महिला दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों को 50 प्रतिशत वरीयता दी जाएगी। क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यात की होनी चाहिए। अनुदान 02 गाय की इकाई की स्थापना के लागत का 40 प्रतिशत, अधिकतम रू 80,000 तक अनुदान अनुमन्य है।

क्रय की गई गायों का पशु बीमा कराया जाना अनिवार्य होगा। एक दुग्ध उत्पादक/पशुपालक 02 गायों की एक इकाई स्थापित करने हेतु पात्र होगा। क्रय की जाने वाली गाय के रोगमुक्त एवं स्वस्थ होने का पशुचिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त स्वास्थ्य प्रमाण–पत्र,

अनिवार्य है। गायों की पहचान हेतु माइको चिप्स / ईयर टैगिंग सिस्टम/पहचान की किसी भी मान्यता प्राप्त प्रणाली से ईयर टैगिंग होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी दुग्ध कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *